मंडल आयुक्त संजय सिंह ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर में अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट मांगी

सहारनपुर। सहारनपुर मंडल आयुक्त संजय सिंह ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर में अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट मांग ली है। सभी विभागों के अध्यक्षों से कहा है कि वह स्मार्ट सिटी में अब तक किए गए कार्य और आगे की योजना का ब्यौरा एक सप्ताह में बनाकर दें।



 


कमिश्नर के इन निर्देशों के बाद सहारनपुर स्मार्ट सिटी का कार्य तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सहारनपुर को स्मार्ट सिटी का नाम तो दे दिया गया था लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सहारनपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। सहारनपुर में बाईपास नहीं होने की वजह से सबसे बड़ी समस्या यहां ट्रैफिक जाम की है और अंबाला दिल्ली से देहरादून जाने वाले सभी वाहन शहर के अंदर से होकर निकलते हैं।


 


यही कारण यहां आए दिन यहां जाम लगा रहता है। कमिश्नर ने अब स्मार्ट सिटी के तहत अब तक किए गए विकास कार्यो, बनाई गई योजनाओं और भविष्य की प्लानिंग को लेकर पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है। सभी अलग-अलग विभागों से आने वाली रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी अगर इस दौरान लापरवाही उजागर होती है तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।


कमिश्नर के इन आदेशों के बाद जहां सहारनपुर के लोगों में उम्मीद जगी है वही सरकारी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।